चौधरी दौलतराम सहारण
संस्कृति अवार्ड
हनुमानगढ़
ळी को दिया जाएगा। पुरस्कार चयन समिति के राजेन्द्र छींपा, प्रहलादराय पारीक, सत्यनारायण सोनी, बाबूलाल जुनेजा तथा कृष्णकुमार आशु ने सर्वसम्मति से इन नामों की घोषणा की है। अवार्ड के रूप में स्वामी व बरवाळी को 5100-5100 रुपए, स्मृति चिह्न, शॉल व श्रीफल प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार समारोह 31 मार्च को सायं 7 बजे ख्याली के गांव 18 एसपीडी में उनके पिता के तेहरवें के अवसर पर आयोजित होगा।आयोजित होगा कवि सम्मेलन भी
ख्याली ने बताया कि इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें राजस्थानी के सुप्रसिद्ध कवि ताऊ शेखावाटी, रामस्वरूप किसान तथा रूपसिंह राजपुरी सहित मुंबई के कई हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।अनूठी परम्परा की शुरूआत
गौरतलब है कि ख्याली के पिता दौलतराम सहारण का 19 मार्च को 88 वर्ष की अवस्था में देहांत हो गया था। उनकी याद में ख्याली के परिवार ने मृत्युभोज की बजाय संस्कृति अवार्ड व हास्य कवि सम्मेलन आयोजित कर अनूठी परम्परा की शुरूआत की है। ख्याली ने बताया कि उनके पिता ने अपनी समस्त जिम्मेदारियां निभाने के पश्चात देवलोक गमन किया है। इस अवसर पर मातम की बजाय एक स्वस्थ हँसी-खुशी के माहौल के सृजन के उद्देश्य से ही हास्य कवि-सम्मेलन करवाया जा रहा है।





माफी चावूं पण आज-कल अठै हिंदी रा लेख घणा आय रह्या है, म्हारै हिसाब सूं हिंदी भासा रौ विरौध इज राजस्थांनी रौ हित अर विकास कर सकै है.
ReplyDeleteखयाली साब, माफी चावूं म्हे कांई खास तौ जाणू कोनी आपरै बारै मांय पण जदै ईं अठै आपरै बारै मांय कांई लिखीजै है तौ वौ हिंदी मांय हुवै है.
Bhai.Vinod,
ReplyDeleteBhaiRamdas Berbali ko mokli-mokli bhadiya
NARESH MEHAN
HANUMANGARH JN
9414329505